जेनिटल हर्पीस (जननांग दाद) एक आम यौन संचारित संक्रमण है। इसका कोई इलाज नहीं है लेकिन लक्षणों को दवा के साथ प्रबंधित किया जा सकता है। घावों (छालों आदि) को अधिक तेज़ी से भरने और इनके फ़ैलने के जोखिम को कम करने में मदद करने के लिए एंटीवायरल दवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
जेनिटल हर्पीस ऑस्ट्रेलिया में सबसे आम यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) में से एक है। यौन रूप से सक्रिय 8 लोगों में से लगभग 1 व्यक्ति जेनिटल हर्पीस से ग्रस्त है। जेनिटल हर्पीस का कारण हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस है। हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस टाइप 1 (एचएसवी -1) सबसे अधिक मुंह के आसपास होता है, जिससे छाले या कोल्ड सोर्स (होठों से आसपास मुंहासे) हो जाते हैं, लेकिन इस वायरस से जेनिटल हर्पीस भी हो सकता है। हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस टाइप 2 (एचएसवी -2) लगभग हमेशा जननांग क्षेत्र पर होता है।
जेनिटल हर्पीस योनि, गुदा या ओरल (मौखिक) सेक्स के दौरान त्वचा से त्वचा के संपर्क से फैलता है। जेनिटल हर्पीस बच्चे के जन्म के दौरान मां से शिशु में भी फैल सकता है।
छाले या मुंहासे होने की स्थिति में यह सबसे आसानी से फैलता है, लेकिन कभी-कभी इसे उस स्थिति में भी पास (पारित) किया जा सकता है जब किसी व्यक्ति में कोई सक्रिय छाला, मुंहासा या कोई अन्य लक्षण न हों (इस स्थिति को लक्षणहीन वायरल शेडिंग के रूप में जाना जाता है)।
हो सकता है कि जेनिटल हर्पीस से ग्रस्त बहुत से लोगों में कोई लक्षण न हों और उन्हें पता ही न हो कि उन्हें संक्रमण है।
लक्षणों से ग्रस्त लोगों
के लिए, लक्षण वायरस के संपर्क में आने के कुछ दिनों, सप्ताहों या महीनों बाद शुरू हो सकते हैं। जेनिटल हर्पीस के पहले 'एपिसोड' या प्रकोप से काफी दर्द हो सकता है।
लक्षणों में शामिल हैं:
यदि आपको कोई ऐसे लक्षण हैं जो वापस आते रहते हैं (बार-बार प्रकोप होना), तो हो सकता है कि इसकी शुरूआत होने के निम्न कारण हों:
बार-बार होने वाले प्रकोप आमतौर पर हल्के, कम दर्दनाक और कम समय तक रहने वाले होंगे। एचएसवी-1 की तुलना में एचएसवी-2 के लिए लक्षण अधिक बार वापस आते हैं।
सभी यौन सक्रिय लोगों को संक्रमण का खतरा होता है। ऑस्ट्रेलिया में, हर्पीस (दाद) संक्रमण होने का सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों में शामिल हैं:
निम्नलिखित कार्य करके जेनिटल हर्पीस की रोकथाम की जा सकती है:
यदि आप गर्भवती हैं और आप जेनिटल हर्पीस से ग्रस्त हैं, तो अपनी मिडवाइफ (दाई) या प्रसूति विशेषज्ञ को बताना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके शिशु के लिए गंभीर हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शिशु जन्म के दौरान आपके द्वारा शिशु में संक्रमण फ़ैलाने का जोखिम कम होता है।
यदि आपको लगता है कि आपको जेनिटल हर्पीस के लक्षण हो सकते हैं, तो यौन स्वास्थ्य जांच करवाना महत्वपूर्ण है। जेनिटल हर्पीस का निदान आपके जीपी या नर्स द्वारा छालों या मुंहासों का स्वाब टेस्ट करके किया जा सकता है। अपने आस-पास एक परीक्षण सेवा का पता लगाने के लिए healthdirect (1800 022 222) को कॉल करें।
यद्यपि जेनिटल हर्पीस का कोई इलाज नहीं है, परन्तु दवा और अन्य घरेलू उपचार लक्षणों की गंभीरता को प्रबंधित और कम करने में मदद कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:
होंठों या चेहरे के लिए कोल्ड सोर दवा और क्रीम का उपयोग जननांगों पर नहीं किया जाना चाहिए।