‘रेज़ इट’ न्यू साउथ वेल्ज़ के पब्लिक हस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं में उपलब्ध एक आसान सी प्रक्रिया है जो आपको अपनी या अपने किसी प्रियजन की बिगड़ती हालत के बारे में चिंताएँ व्यक्त करने में आपकी सहायता करती है।
जब आप या आपका कोई प्रियजन अस्पताल में होता है, तो यह तनावपूर्ण और अनिश्चित समय हो सकता है।
आपको अपने या अपने प्रियजन के स्वास्थ्य में ऐसे बदलाव नज़र आ सकते हैं जो आपको चिंतित कर सकते हैं। इसमें उनके दिखने, साँस लेने, बोलने या उनके व्यवहार में होने वाले सरल से परिवर्तन भी शामिल हो सकते हैं।
आपका/की नर्स, मिडवाइफ़ या डॉक्टर आपसे पूछ सकते हैं कि क्या आपको इस बात की चिंता है कि आपकी या आपके प्रियजन की हालत बिगड़ रही है।
आप उन्हें किसी भी समय बता भी सकते हैं।
‘रेज़ इट’ आपको अपनी चिंताओं को व्यक्त करने और शीघ्र सहायता प्राप्त करने के लिए एक सरल प्रक्रिया प्रदान करता है।
खुद को या अपने प्रियजन को सबसे अच्छी तरह से आप जानते हैं।
यदि आपको चिंता है कि आपकी या आपके किसी प्रियजन की स्थिति बिगड़ रही है, तो निम्नलिखित ‘रेज़ इट’ प्रक्रिया का पालन करें।
यदि आप किसी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में हैं तो जल्द से जल्द मदद पाने का तरीका इस प्रकार है:
यदि आपको अस्पताल में दुभाषिए की आवश्यकता हो, तो अपने स्वास्थ्य कर्मी से पूछें।
‘रेज़ इट’ किसी व्यक्ति की बिगड़ती हुई स्थिति से संबंधित चिंताओं के लिए है। अस्पताल में रहते, सेवा संबंधी समस्याओं या अन्य फ़ीडबैक (सुझाव) साझा करने के लिए, कृपया सीधा कर्मचारियों से सीधे बात करें या हम हैं यहाँ आप के लिए पर जाएँ।
यदि आप अस्वस्थ हैं लेकिन अस्पताल में नहीं हैं, तो एक पंजीकृत नर्स से निःशुल्क, चौबीसों घंटे चिकित्सा सलाह के लिए हेल्थडायरेक्ट को 1800 022 222 पर फ़ोन करें। यदि स्थिति जानलेवा है, तो ट्रिपल ज़ीरो (000) पर फ़ोन करें या अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएँ।