क्लैमाइडिया (Chlamydia)एक यौन संचारित संक्रमण है। बहुत से लोग जो संक्रमित होते हैं उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं होते हैं लेकिन वे फिर भी रोग फैला सकते हैं। क्लैमाइडिया (Chlamydia) के कारण प्रजनन शक्ति समाप्त हो सकती है, और यदि इसका इलाज नहीं किया जाता है तो अन्य समस्याएँ भी उत्पन्न हो सकती हैं।
क्लैमाइडिया एक सामान्य यौन संचारित संक्रमण (STI) है। यह क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस (Chlamydia trachomatis) बैक्टीरिया के कारण होता है। संक्रमण गले, मूत्रमार्ग (मूत्र पथ), सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा या गर्भाशय द्वार), मलाशय और आंखों में हो सकता है
संक्रमण के 2 से 14 दिन बाद लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:क्लैमाइडिया में आमतौर पर कोई संकेत या लक्षण नहीं होते हैं। यदि आप लक्षणों का अनुभव करते हैं, तो वे संक्रमण के 2 से 14 दिन बाद हो सकते हैं।
लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:
इलाज न किए जाने की स्थिति में, क्लैमाइडिया से गंभीर समस्याएँ पैदा हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं:
सभी यौन सक्रिय लोगों को संक्रमण का खतरा होता है। जिन लोगों को क्लैमाइडिया का सबसे अधिक खतरा होता है, वे हैं:
आप निम्नलिखित कदम उठाकर क्लैमाइडिया की समस्याओं से अपनी रक्षा कर सकते हैं:
क्लैमाइडिया एक ऐसा STI है जिसका आसानी से निदान और इलाज किया जा सकता है। आपका डॉक्टर या नर्स निम्नलिखित में से एक काम करेंगे:
इसके बाद मूत्र या स्वाब को परीक्षण के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा जाता है। वर्तमान में कोई विश्वसनीय सेल्फ-टेस्ट (अपने आप से किए जाने वाले परीक्षण) ऑस्ट्रेलिया में उपयोग के लिए अनुमोदित नहीं हैं।
अपने आस-पास एक परीक्षण सेवा का पता लगाने के लिए healthdirect (1800 022 222) को कॉल करें।
एंटीबायोटिक दवाओं के एक कोर्स के साथ आसानी से क्लैमाइडिया का इलाज किया जाता है। इलाज के लिए 7 दिनों तक दिन में दो बार doxycycline 100mg गोली का सेवन करना शामिल है। एक अन्य प्रकार का उपचार azithromycin 1g की एक ही खुराक का सेवन करना है। आपका डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक के लिए एक प्रिस्क्रिप्शन देगा।
इलाज करवाने के लिए अपने स्वास्थ्य-देखभाल प्रदाता से मिलना महत्वपूर्ण है। यदि आपके लक्षण वापस आ जाते हैं या उनमें सुधार नहीं होता है, तो मदद के लिए अपने डॉक्टर या नर्स के पास वापस जाएं।
क्लैमाइडिया का पुन:संक्रमण होना सामान्य है। आपका सफलतापूर्वक इलाज हो जाने के बाद भी, यदि आप क्लैमाइडिया से ग्रस्त किसी व्यक्ति के साथ असुरक्षित सेक्स (संभोग) करते हैं तो आप फिर से संक्रमित हो सकते हैं। इलाज किए जाने के 3 महीने बाद एक और परीक्षण (टेस्ट) करवाना महत्वपूर्ण है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप फिर से संक्रमित नहीं हुए हैं।
यदि आप क्लैमाइडिया से ग्रस्त हैं, तो आपको निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए: