डेंगू वायरस, डेंगू वायरस से संक्रमित मच्छरों द्वारा लोगों में फैलता है। डेंगू वायरस संक्रमण (जिसे डेंगू बुखार भी कहा जाता है) में गंभीर फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह वायरस और इसे फैलाने वाले मच्छर एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के ट्रॉपिकल (उष्णकटिबंधीय) और सब-ट्रॉपिकल (उपोष्णकटिबंधीय) देशों में पाए जाते हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को संक्रमण से बचने के लिए मच्छरों के काटने से बचना चाहिए।
डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो चार डेंगू वायरस (DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4) में से किसी एक के कारण होता है। डेंगू वायरस मच्छरों की दो प्रजातियों द्वारा फैलता है: डेंगू मच्छर (Aedes aegypti) और एशियन टाइगर मच्छर (Aedes albopictus)। डेंगू शिशुओं, बच्चों और वयस्कों को प्रभावित करता है।
डेंगू बुखार से पीड़ित व्यक्ति में फ्लू जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
शिशुओं, बच्चों और वयस्कों में लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। संक्रामक मच्छर के काटने के 3 से 14 दिनों (आमतौर पर 4-7 दिन) के बाद लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बुखार आमतौर पर लगभग 6 दिनों तक रहता है। गंभीर डेंगू बुखार दुर्लभ है, लेकिन अगर निम्नलिखित समस्याएँ हों तो मृत्यु हो सकती है:
पहले लक्षणों के 3-7 दिन बाद, बुखार में कमी (38°C से कम तापमान) के साथ-साथ, निम्नलिखित चेतावनी संकेत दिखाई देते हैं:
यदि आपको ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें या आपातकालीन विभाग में जाएँ।
लोगों को डेंगू बुखार इस वायरस से संक्रमित मच्छर के काटने से हो जाता है।
मच्छर तब संक्रमित होता है जब वह किसी ऐसे व्यक्ति को काटता है जिसके खून में डेंगू वायरस मौजूद हो। यह वायरस मच्छर के अंदर बढ़ता है और जब मच्छर किसी दूसरे व्यक्ति को काटता है तो उसे भी संक्रमित कर देता है। डेंगू वायरस वाले मच्छर द्वारा काटे गए व्यक्ति के खून में यह वायरस काटने के 3 से 14 दिनों के बीच मौजूद रह सकता है।
यह वायरस सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। डेंगू बुखार कभी-कभी किसी अन्य व्यक्ति का खून चढ़ाए जाने, टिश्यू या अंग प्रत्यारोपण, सुई की चुभन से चोट या डेंगू वायरस से संक्रमित रक्त के साथ श्लेष्मा झिल्ली के संपर्क से फैल सकता है।
जो लोग डेंगू प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा करते हैं, उन्हें इस बीमारी का खतरा होता है। डेंगू वायरस और इसे फैलाने वाले मच्छर एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के ट्रॉपिकल (उष्णकटिबंधीय) और सब-ट्रॉपिकल (उपोष्णकटिबंधीय) क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
मध्य और सुदूर उत्तर क्वींसलैंड (जहाँ डेंगू मच्छर पाया जा सकता है) और टोरेस स्ट्रेट (जहाँ एशियाई टाइगर मच्छर पाया जा सकता है) को छोड़कर, ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश क्षेत्रों में डेंगू वायरस फैलाने वाले मच्छर नहीं पाए जाते हैं। क्वींसलैंड के इन क्षेत्रों में डेंगू बुखार का प्रकोप तब होता है जब कोई व्यक्ति विदेश में संक्रमित होता है, फिर उसे स्थानीय एशियाई टाइगर मच्छर या डेंगू मच्छर काट लेता है, और वह मच्छर वायरस को दूसरों में फैला देता है।
डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों में आमतौर पर उस विशेष प्रकार के डेंगू वायरस के प्रति दीर्घकालिक प्रतिरक्षा विकसित हो जाती है, लेकिन फिर भी उन्हें अन्य प्रकार के डेंगू वायरस से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।
शुरुआती डेंगू संक्रमण को रोकने के लिए फिलहाल कोई टीका उपलब्ध नहीं है।
Dengvaxia® से आगे के संक्रमण (जिसे द्वितीयक संक्रमण भी कहा जाता है) को रोका जा सकता है, हालाँकि इस डेंगू टीके के लिए सख्त पात्रता मानदंड हैं। टीकाकरण के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
मच्छरों के काटने से खुद को बचाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएँ:
विदेश यात्रा करते समय या ऑस्ट्रेलिया के उन इलाकों में जहाँ डेंगू के मच्छर पाए जा सकते हैं, आपको ये भी करना चाहिए:
आपका डॉक्टर रक्त का नमूना लेकर डेंगू वायरस की जाँच करवा सकता है। हाल ही में हुए संक्रमण की पुष्टि के लिए दूसरी रक्त जाँच की आवश्यकता हो सकती है।
डेंगू बुखार का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए, आराम करना चाहिए और खूब तरल पदार्थ पीना चाहिए। बुखार कम करने और जोड़ों के दर्द में आराम के लिए पैरासिटामोल लिया जा सकता है। हालाँकि, एस्पिरिन या आइबुप्रोफेन नहीं लेनी चाहिए क्योंकि इनसे रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है।
गंभीरडेंगूकेलिए, अस्पतालमेंकड़ीनिगरानीऔरउपचारकेलिएआपातकालीनचिकित्सादेखभालकीआवश्यकताहोतीहै।
जब प्रयोगशालाओं को किसी व्यक्ति में डेंगू बुखार की पुष्टि होती है, तो वे अपनी स्थानीय जन स्वास्थ्य इकाई को इसकी सूचना देती हैं। जन स्वास्थ्य इकाइयाँ प्रत्येक मामले से बात करके यह पता लगाती हैं कि व्यक्ति कहाँ संक्रमित हुआ था। यह जानकारी यह पता लगाने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण है कि क्या यह बीमारी कम जोखिम वाले क्षेत्रों में फैल रही है और संक्रमण की रोकथाम करने के लिए भी इससे सहायता मिलती है।
अगर आपको डेंगू के लक्षण दिखाई दें और आप चिंतित हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें या आपात स्थिति में ट्रिपल ज़ीरो (000) पर कॉल करें।
अधिक जानकारी के लिए, मुफ़्त और गोपनीय भाषा सहायता के लिए अनुवाद एवं दुभाषिया सेवा (TIS) को 131 450 पर कॉल करें। उन्हें अपनी भाषा बताएँ और बताएँ कि आप इनसे बात करना चाहते हैं:
डेंगू से बचाव के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें: