गोनोरिया (सूजाक) एक यौन संचारी संक्रमण है। इसके अक्सर कोई लक्षण नहीं होते हैं। आमतौर पर इसका इलाज करना आसान होता है, लेकिन यदि इसका इलाज नहीं किया जाता है तो इससे गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। कंडोम और डेंटल डैम के प्रयोग से संचरण (ट्रांसमिशन) को रोका जा सकता है।
गोनोरिया एक यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) है। यह नीसेरिया गोनोरिया (Neisseria gonorrhoeae) नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। संक्रमण गले, मूत्रमार्ग (मूत्र पथ), सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा या गर्भाशय द्वार), मलाशय और आंखों में हो सकता है।
गोनोरिया असुरक्षित योनि, गुदा या ओरल (मौखिक) सेक्स करने (कंडोम या डेंटल डैम का प्रयोग किए बिना) और संक्रमण से ग्रस्त किसी व्यक्ति के साथ सेक्स टॉय साझा करने से फैलता है। गोनोरिया बच्चे के जन्म के दौरान मां से शिशु में भी फैल सकता है।
NSW में, गोनोरिया संक्रमण उन पुरुषों और महिलाओं में बढ़ रहा है जिनमें संक्रमण होने के कम जोखिम हुआ करता था।
गोनोरिया संक्रमण से ग्रस्त कुछ लोगों में कोई लक्षण नहीं होते हैं और उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं होता कि वे इस रोग से ग्रस्त हैं। लक्षणों के न होते हुए भी, लोग अन्य लोगों को संक्रामित (पारित) कर सकते हैं।
गोनोरिया के लिए परीक्षण (टेस्टिंग) आसान तथा गोपनीय है और इसमें शर्मिंदगी महसूस करने वाली बात नहीं है। यदि आपने किसी नए या कैजुअल (आकस्मिक) यौन साथी के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए हैं तो परीक्षण (टेस्टिंग) करवाना महत्वपूर्ण है।
गोनोरिया के आमतौर पर कोई संकेत या लक्षण नहीं होते हैं, सिवाय उस स्थिति के जब संक्रमण मूत्रमार्ग (मूत्र पथ) या आंख में होता है। यदि आप लक्षणों का अनुभव करते हैं, तो वे संक्रमण के 2 से 10 दिन बाद हो सकते हैं।
लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:
इलाज न किए जाने की स्थिति में, गोनोरिया से गंभीर समस्याएँ पैदा हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं:
सभी यौन सक्रिय लोगों को संक्रमण का खतरा होता है। जिन लोगों को गोनोरिया का सबसे अधिक खतरा होता है, वे हैं:
निम्नलिखित कदम उठाकर गोनोरिया संक्रमण की रोकथाम की जा सकती है:
आप निम्नलिखित कदम उठाकर गोनोरिया की समस्याओं से अपनी रक्षा कर सकते हैं:
गोनोरिया एक ऐसा STI है जिसका आसानी से निदान और इलाज किया जा सकता है। आपका डॉक्टर या नर्स निम्नलिखित में से एक काम करेंगे:
नमूने को फिर परीक्षण (टेस्टिंग) के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा जाता है। वर्तमान में कोई विश्वसनीय सेल्फ-टेस्ट (अपने आप से किए जाने वाले परीक्षण) ऑस्ट्रेलिया में उपयोग के लिए अनुमोदित नहीं हैं।
भले ही यदि आपको लक्षण नहीं हैं, तो भी नियमित तौर पर यौन स्वास्थ्य जांच करवाना महत्वपूर्ण है। यौन स्वास्थ्य जांच के बारे में और अधिक जानकारी यौन स्वास्थ्य जांच (Sexual Health Check-up) में पाई जा सकती है।
अपने आस-पास किसी परीक्षण सेवा का पता लगाने के लिए healthdirect (1800 022 222) को कॉल करें।
गोनोरिया का इलाज आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं (जैसे कि ceftriaxone एंटीबायोटिक इंजेक्शन और azithromycin एंटीबायोटिक टैबलेट) के साथ किया जाता है। आपका डॉक्टर आपको इन दवाओं के लिए आपको प्रिस्क्रिप्शन देगा। गोनोरिया से पीड़ित लोगों को उपचार के लिए सुझाया कोर्स पूरा करना चाहिए।
गोनोरिया के इलाज में कुछ एंटीबायोटिक्स कम प्रभावी होते जा रहे हैं। इसे दवा-प्रतिरोधी गोनोरिया कहा जाता है। गोनोरिया के प्रतिरोधी प्रकार ऑस्ट्रेलिया में अधिक आम होते जा रहे हैं, जो कि अक्सर विदेशी यात्रा से जुड़े संक्रमणों से सम्बन्धित होते हैं। यदि आपके कल्चर (स्वाब/मूत्र के नमूने के आगे के परीक्षण) में किसी भी दवा प्रतिरोधी प्रकारों का पता चलता है, तो आपका डॉक्टर या स्थानीय यौन स्वास्थ्य क्लिनिक इस बारे में आपसे संपर्क करेंगे कि संक्रमण का प्रबंधन सबसे अच्छे से कैसे करना है।
गोनोरिया का एक से अधिक बार होना आम है। इसे पुन:संक्रमण कहा जाता है। सफल उपचार होने के बाद भी,यदि लोग गोनोरिया से ग्रस्त किसी व्यक्ति के साथ असुरक्षित सेक्स (संभोग) करते हैं तो वे फिर से संक्रमित हो सकते हैं।
यदि आप गोनोरिया से ग्रस्त हैं, तो आपको निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए:
यदि उपचार होने के बाद आपके लक्षण कुछ दिनों से अधिक समय तक जारी रहते हैं, तो अपने स्वास्थ्य-देखभाल प्रदाता से संपर्क करें। वे और अधिक परीक्षण (टेस्टिंग) का सुझाव दे सकते हैं।