हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस बी वायरस के कारण होने वाला लीवर (यकृत) का संक्रमण है। यह रक्त के और शरीर के तरल पदार्थों के माध्यम से फैलता है। इससे लीवर को नुकसान या लीवर कैंसर हो सकता है। संक्रमण तीव्र या दीर्घकालिक हो सकता है। हेपेटाइटिस बी को टीकाकरण, सुरक्षित यौन संबंध और इंजेक्शन लगाने के सुरक्षित तरीकों से रोका जा सकता है।
हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस बी वायरस के कारण होने वाला संक्रमण है।
यह अल्पकालिक लक्षण पैदा कर सकता है, जिसे तीव्र संक्रमण के रूप में जाना जाता है। कभी-कभी, संक्रमित होने के 6 महीने के भीतर शरीर वायरस से छुटकारा पा लेता है या उसे “समाप्त” कर देता है। एक बार वायरस के समाप्त हो जाने के बाद, व्यक्ति फिर से संक्रमित नहीं हो सकता है या वायरस को दूसरों तक नहीं पहुँचा सकता है।
हेपेटाइटिस बी से संक्रमित कुछ लोग वायरस से मुक्त नहीं हो पाते हैं और उन्हें आजीवन संक्रमण रहता है, जिसे क्रोनिक (स्थायी) संक्रमण कहते हैं। क्रोनिक हेपेटाइटिस बी से लीवर की क्षति, लीवर कैंसर या लीवर की विफलता हो सकती है। दवाएँ लीवर की गंभीर समस्याओं को रोकने में मदद कर सकती हैं।
हेपेटाइटिस बी उस रक्त के संपर्क से फैल सकता है जिसमें हेपेटाइटिस बी होता है। यदि संक्रमित रक्त या शारीरिक तरल पदार्थ किसी अन्य व्यक्ति के रक्तप्रवाह में प्रवेश करते हैं, तो वह व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। यह क्षतिग्रस्त या बेधी गई त्वचा, श्लेष्म झिल्ली (मुँह या जननांग) या आँख के माध्यम से हो सकता है।
यह इन माध्यमों से फैल सकता है:
हेपेटाइटिस बी, आकस्मिक (कैजुअल) संपर्क जैसे गले लगने या हाथ पकड़ने, गाल पर चुंबन लेने, खांसने या छींकने, या भोजन या बर्तन साझा करने से नहीं फैलता है।
तीव्र (एक्यूट) हेपेटाइटिस बी संक्रमण वाले कई लोगों में लक्षण नहीं होंगे।
जिन लोगों में लक्षण दिखाई देते हैं, उनमें ये शामिल हो सकते हैं:
लक्षण आमतौर पर संक्रमण के लगभग 1 से 4 महीने बाद शुरू होते हैं और कई सप्ताह तक बने रहते हैं।
तीव्र (एक्यूट) हेपेटाइटिस बी संक्रमण वाले लोग वायरस को 'समाप्त' कर सकते हैं और उपचार के बिना भी बेहतर हो सकते हैं।
क्रोनिक हेपेटाइटिस बी तब होता है जब शरीर पहले 6 महीनों में शुरुआती संक्रमण को ’समाप्त’ नहीं कर पाता है।
क्रोनिक हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हर व्यक्ति में लक्षण नहीं होंगे। कुछ लोगों में तीव्र हेपेटाइटिस बी संक्रमण के समान लक्षण हो सकते हैं। कभी-कभी लोगों में तब तक कोई लक्षण नहीं होते जब तक कि उन्हें अधिक गंभीर लीवर (यकृत) संबंधी समस्याएं न हो जाएं। क्रोनिक हेपेटाइटिस बी संक्रमण गंभीर है और इससे लीवर की क्षति (सिरोसिस), लीवर कैंसर या लीवर की विफलता हो सकती है। ये स्थितियाँ घातक हो सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखें How is hepatitis B treated? (हेपेटाइटिस बी का इलाज कैसे किया जाता है?)
जिस किसी व्यक्ति को कभी हेपेटाइटिस बी नहीं हुआ हो या हेपेटाइटिस बी का टीका नहीं लगा है, उसे हेपेटाइटिस बी संक्रमण का खतरा होता है।
निम्नलिखित लोगों में हेपेटाइटिस बी संक्रमण का खतरा अधिक है:
हेपेटाइटिस बी के विरुद्ध टीकाकरण सर्वोत्तम सुरक्षा है।
सभी बच्चों और उच्च जोखिम वाले समूहों के लोगों के लिए टीकाकरण का एक कोर्स अनुशंसित है। जिन लोगों को टीका नहीं लगाया गया है, उन्हें अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए कि क्या उन्हें हेपेटाइटिस बी टीकाकरण की सलाह दी जाती है।
बच्चों के लिए टीकाकरण निःशुल्क है तथा निम्नलिखित आयु वर्ग में इसकी सलाह दी जाती है:
लंबी अवधि की सुरक्षा के लिए सभी खुराकें महत्वपूर्ण हैं।
20 वर्ष से कम आयु के वे लोग, जिन्हें बचपन में हेपेटाइटिस बी के टीके नहीं लगे थे, तथा किसी भी आयु के शरणार्थी और अन्य मानवीय प्रवेशार्थी भी निःशुल्क vaccinations (टीकाकरण) के लिए पात्र हो सकते हैं।
लोग निम्नलिखित तरीकों से भी हेपेटाइटिस बी से खुद को बचा सकते हैं:
सभी यौन साझेदारों और क्रोनिक हेपेटाइटिस बी संक्रमण वाले किसी व्यक्ति के साथ रहने वाले लोगों को:
पोस्ट-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस (PEP) एक ऐसी दवा है जो हाल ही में हेपेटाइटिस बी के संपर्क में आए लोगों में संक्रमण को रोक सकती है। जिन लोगों को लगता है कि वे हेपेटाइटिस बी से पीड़ित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, उन्हें अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हेपेटाइटिस बी PEP उन लोगों के लिए ज़रूरी नहीं है जिन्हें हेपेटाइटिस बी के खिलाफ़ टीका लगाया गया है और वे इसके प्रति प्रतिरक्षित हैं।
गर्भावस्था के दौरान परीक्षण
गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं को उनकी नियमित देखभाल के हिस्से के रूप में हेपेटाइटिस बी के लिए एक परीक्षण की पेशकश की जाएगी। इससे उन्हें गर्भावस्था के दौरान इलाज मिल जाता है और बच्चे को हेपेटाइटिस बी होने का खतरा कम हो जाता है।
गर्भावस्था में हेपेटाइटिस बी के बारे में अधिक जानकारी के लिए, देखें 'यदि मेरा हेपेटाइटिस बी का परीक्षण परिणाम पॉजिटिव (सकारात्मक) आता है तो मुझे क्या करना चाहिए?'
हेपेटाइटिस बी का निदान रक्त परीक्षण द्वारा किया जाता है।
पहली बार संपर्क में आने के बाद टेस्ट के पॉजिटिव होने में कई सप्ताह लग सकते हैं। एक से अधिक टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है।
रक्त परीक्षण से पता चल सकता है कि किसी व्यक्ति को हेपेटाइटिस बी है या नहीं। इससे यह भी पता चल सकता है कि क्या उन्हें पहले हेपेटाइटिस बी हुआ था, क्या उनमें वायरस ‘समाप्त’ हो गया है और क्या वे अब संक्रामक नहीं हैं।
यदि रक्त परीक्षण से क्रोनिक हेपेटाइटिस बी का पता चलता है तो अन्य परीक्षण (जैसे लिवर इमेजिंग) की आवश्यकता हो सकती है।
यदि आपको हेपेटाइटिस बी का निदान किया गया है, तो आपको:
अगर आपको हेपेटाइटिस बी है और आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की योजना बना रही हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करना सुनिश्चित करें। आपके रक्त परीक्षण के परिणामों के आधार पर, आपको गर्भावस्था के दौरान उपचार की आवश्यकता हो सकती है। हेपेटाइटिस बी के लिए पॉज़िटिव (सकारात्मक) परीक्षण वाली माँ से पैदा होने वाले शिशुओं को जन्म के समय अतिरिक्त उपचार की आवश्यकता होगी। इसमें हेपेटाइटिस बी इम्युनोग्लोबुलिन (एंटीबॉडी) के इंजेक्शन के साथ-साथ नियमित हेपेटाइटिस बी का टीका भी शामिल है। ये उपचार शिशु को हेपेटाइटिस बी होने के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण हैं।
और अधिक जानकारी के लिए, Hepatitis B vaccination for babies ( शिशुओं के लिए हेपेटाइटिस बी टीकाकरण) देखें।