HIV (एचआईवी) एक वायरस है जो प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युन सिस्टम) को नुकसान पहुँचाता है। यह शारीरिक तरल पदार्थों के माध्यम से फैलता है। HIV संक्रमण के लिए उपचार उपलब्ध हैं, लेकिन इसकी कोई वैक्सीन (टीका) और इसका कोई इलाज नहीं है। HIV संक्रमण के अंतिम चरण को एड्स (AIDS) कहते हैं।
HIV, या ह्यूमन इम्यूनोडिफीसिअन्सी वायरस, प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। वायरस शारीरिक तरल पदार्थों के माध्यम से फैलता है और धीरे-धीरे शरीर की सफेद रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देता है, जो आमतौर पर शरीर को स्वस्थ रहने और संक्रमणों से लड़ने में मदद करती हैं।
हालांंकि वर्तमान में इसकी कोई वैक्सीन या इसका कोई इलाज नहीं है, पर HIV एक स्थायी समस्या है जिसका प्रबंधन किया जा सकता है। प्रभावी उपचार से HIV से पीड़ित लोग लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
HIV का प्रभावी उपचार वायरस को बहुत हद तक कम कर देता है, जिससे वायरल लोड टेस्ट (परीक्षण) पर इसका पता नहीं लगाया जा सकता है। इसका अर्थ यह है कि वायरस का शरीर में पता नहीं चल पाता है।। यदि वायरस का पता नहीं चलता है, तो यह आपके यौन साथियों में तब तक संचारित नहीं हो सकता है जब तक आप लगातार अपना HIV उपचार करते रहते हैं। इसे Undetectable = Untransmittable अर्थात अज्ञात = असंक्रामक, या U = U कहा जाता है।
HIV चुंबन करने जैसे कार्यों, कप और कटलरी साझा करने, सामान्य सामाजिक संपर्क, टॉयलेट सीट या मच्छरों से नहीं फैलता है।
HIV से ग्रस्त होने वाले लगभग 70% लोगों में लक्षण होंगे। प्रारंभिक लक्षण आमतौर पर एक्सपोजर (संपर्क में आने) के लगभग 2 सप्ताह बाद शुरू होते हैं। इसे सेरोकोनवर्जन (seroconversion) रोग कहते हैं।
सामान्य प्रारंभिक लक्षणों में शामिल हैं:
इन शुरुआती लक्षणों के बाद, HIV संक्रमण वाले लोगों में आमतौर पर कई वर्षों तक कोई लक्षण नहीं होते हैं; लेकिन, वायरस शरीर का शरीर ही में बना रहता है।
यदि HIV का उपचार नहीं किया जाता है, तो इससे संक्रमणों और कैंसर सहित गंभीर प्रतिरक्षा कमियाँ पैदा हो सकती हैं। HIV संक्रमण के इस अंतिम चरण को एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) कहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में, HIV संक्रमण होने के सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों में शामिल हैं:
निम्नलिखित कदम उठाकर HIV संक्रमण की रोकथाम की जा सकती है:
किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए HIV परीक्षण की सिफारिश की जाती है जिसे लगता है कि उन्हें संक्रमण का खतरा हो सकता है। गे (समलैंगिक), बाइसेक्सुअल (उभयलिंगी) और पुरुषों के लिए सेक्स करने वाले अन्य पुरुषों (GBMSM) और पुरुषों के साथ सेक्स करने वाली ट्रांसजेंडर महिलाओं और लिंग विविध लोगों के लिए और अधिक बार परीक्षण की सिफारिश की जाती है।
HIV का निदान करने के लिए 3 प्रकार के HIV परीक्षणों का प्रयोग किया जा सकता है।
कोई भी HIV परीक्षण HIV संक्रमण होने के तुरंत बाद इसका पता नहीं लगा सकता है। यह विंडो पीरियड (संक्रमण काल) के कारण होता है, जो कि HIV एक्सपोज़र और आपके शरीर में HIV का पता लगाए जा सकने के बीच की अवधि होती है। विंडो पीरियड (संक्रमण काल) HIV परीक्षण के प्रकार पर निर्भर करती है। हाल ही में हुए संक्रमण का पता लगाने के लिए रैपिड टेस्ट और स्व-परीक्षण (सेल्फ-टेस्ट) में आमतौर पर प्रयोगशाला परीक्षण की तुलना में थोड़ा अधिक समय लगता है। इसका अर्थ यह है कि सक्रिय संक्रमण होने पर भी आपके परिणाम नेगेटिव आ सकते हैं। हो सकता है कि आपको अपने नेगेटिव परिणाम के बाद एक अन्य टेस्ट की आवश्यकता हो ताकि सुनिश्चित तौर पर यह पता लगाया जा सके कि क्या आपको HIV है।
परीक्षण के परिणामों की प्रतीक्षा करते समय हमेशा सुरक्षित रूप से सेक्स करना और सुरक्षित रूप से इंजेक्शन लगाना महत्वपूर्ण होता है। अपना परिणाम मिलने के बाद सुरक्षित रूप से सेक्स करके और सुरक्षित रूप से इंजेक्शन लगाने से भविष्य में एक्सपोज़र और संक्रमण के अपने जोखिम को कम करें।
Atomo HIV सेल्फ-टेस्ट एकमात्र ऐसा सेल्फ-टेस्ट (स्व-परीक्षण) है जो ऑस्ट्रेलिया में थेराप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (Therapeutic Goods Administration, TGA) द्वारा अनुमोदित है। यह महत्वपूर्ण है कि केवल TGA द्वारा अनुमोदित HIV सेल्फ-टेस्टों का प्रयोग किया जाए, ताकि आपको पता हो कि टेस्ट सटीक है और उपयोग के लिए सुरक्षित है। आप Atomo सेल्फ-टेस्ट ऑनलाइन और कुछ फार्मेसियों से खरीद सकते हैं।
सभी पॉज़िटिव रैपिड और सेल्फ टेस्ट की पुष्टि रक्त परीक्षण के साथ किए जाने की आवश्यकता होती है। यदि आपके टेस्ट (परीक्षण) का परिणाम पॉज़िटिव आया है, तो परिणाम की पुष्टि करने के लिए सहायता और आगे के परीक्षण के लिए अपने स्वास्थ्य -देखभाल प्रदाता से तत्काल संपर्क करें। NSW यौन स्वास्थ्य इन्फोलिंक (NSW Sexual Health Infolink) को 1800 451 624 पर कॉल करके सलाह और सहायता प्राप्त की जा सकती है।
अपने आस-पास किसी परीक्षण सेवा का पता लगाने के लिए healthdirect (1800 022 222) को कॉल करें।
HIV के लिए कोई वैक्सीन और उपचार नहीं है, हालांकि HIV के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली को पहुँचने वाले नुकसान को रोकने में एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) के साथ उपचार करना अत्यधिक प्रभावी होता है। ART वायरस को पुनरुत्पादित होने और शरीर को नुकसान पहुंचाने से रोकता है।
इसके अतिरिक्त, HIV से ग्रस्त रहकर जीवन व्यतीत करने वाले लोग जो प्रिस्क्राइब (निर्धारित) किए गए तरीके के अनुसार ART का प्रयोग करते हैं, वे अज्ञात वायरल लोड सीमा तक पहुँच सकते हैं जिसका अर्थ है कि आप वायरस को यौन साथियों में फैला नहीं सकते हैं। HIV संक्रमण से पीड़ित लोग अगर रोजाना उपचार लें तो वे संपूर्ण और लंबा जीवन जी सकते हैं।
HIV से ग्रस्त रहकर जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए कई प्रकार के ART उपचार विकल्प उपलब्ध हैं। आपका डॉक्टर आपके साथ चर्चा करेगा कि कौन सा विकल्प आपके लिए सबसे अच्छा है।