तपेदिक (ट्यूबरक्लोसिस, TB) संक्रमण

 
​​

​​​​​​​​​​​तपेदिक (TB) संक्रमण क्या होता है?

तपेदिक (TB) TB के कीटाणुओं से होने वाला एक संक्रमण है। TB हवा के माध्यम से फैलती है।

संभव है कि आपके शरीर में TB के कीटाणु हों और आपको बीमार महसूस न हो। इसे TB संक्रमण, सुप्त TB संक्रमण या ‘स्लीपिंग’TB के रूप में जाना जाता है। आप शरीर में मौजूद अपने स्लीपिंग TB से आगे अन्य लोगों को संक्रमित नहीं कर सकते हैं।

यदि आपको TB का संक्रमण है, तो आपको किसी डॉक्टर को बताना चाहिए। वे इस जानकारी को गोपनीय रखेंगे। आपको किसी और को बताने की जरूरत नहीं है।

TB का संक्रमण TB रोग से भिन्न होता है। TB की बीमारी तब होती है जब TB के कीटाणु जाग जाते हैं या संख्या में बढ़ जाते हैं और आपको बीमार कर देते हैं। यदि ऐसा है और TB रोग आपके फेफड़ों में है, तो रोगाणु अन्य लोगों में फैल सकते हैं। TB रोग के लक्षणों में खांसी, बुखार, रात में पसीना आना और वजन का तेजी से कम होना शामिल हो सकता है।

मुझे कैसे पता चलता है कि मुझे TB संक्रमण है?

यह पता लगाने के लिए कि क्या आपको TB संक्रमण है, आपका डॉक्टर या नर्स आपको परीक्षण कराने के लिए कह सकते हैं। वे दो प्रकार के परीक्षणों का अनुरोध कर सकते हैं:

  • TB रक्त परीक्षण (जिसे QuantiFERON Gold या IGRA भी कहा जाता है), या
  • ट्यूबरकुलिन त्वचा परीक्षण (जिसे TST या Mantoux परीक्षण भी कहा जाता है)। यह बाँह के अग्र भाग की त्वचा में लगाया जाने वाला एक छोटा सा इंजेक्शन है। 

क्या मुझे TB की बीमारी हो जाएगी?

आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली TB के कीटाणुओं से लड़ने की कोशिश करेगी। यह आपको TB रोग विकसित होने से रोक सकती है।

TB संक्रमण वाले लगभग 10 में से 1 व्यक्ति को TB रोग विकसित होगा। ऐसा कुछ महीनों के भीतर हो सकता है, पर आपके पहली बार TB के कीटाणुओं से संक्रमित होने के कई साल बाद भी ऐसा हो सकता है।

आपके TB संक्रमण को TB रोग में विकसित होने का खतरा तब अधिक होता यदि आप:

  • बहुत छोटे हैं (5 वर्ष से कम) या 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।
  • कोई ऐसी बीमारी है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करती है जैसे मधुमेह।
  • ऐसी दवाइयाँ ले रहें हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती हों।
  • तनाव या चिंता के दौर का अनुभव कर रहे हैं क्योंकि इससे आपकी प्रतिरक्षा कमजोर हो सकती है।

यदि आप चिंतित हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से TB रोग विकसित होने के जोखिम पर चर्चा करनी चाहिए।

आपका डॉक्टर TB रोग को रोकने के लिए विशेष एंटीबायोटिक्स लेने या TB रोग के किसी भी लक्षण का शुरू में ही पता लगाने में मदद के लिए नियमित छाती एक्स-रे द्वारा मॉनिटरिंग​ की सलाह दे सकता है।

अधिक जानकारी

TB के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, health.nsw.gov.au/tb पर जाएँ

अपनी भाषा में निःशुल्क सहायता के लिए, अनुवाद और दुभाषिया सेवा (TIS) को 13 14 50 पर कॉल करें।

Current as at: Tuesday 13 October 2026
Contact page owner: Communicable Diseases